Thursday, September 5, 2013

दिग्विजय सिंह 6 सितंबर को बिलासपुर में करेंगें कर्मपथ का विमोचन
 वरिष्ठ पत्रकार और राजनेता बी.आर.यादव के व्यक्तित्व पर केंद्रित है पुस्तक
 मप्र के शासन में मंत्री रहे वरिष्ठ पत्रकार श्री बी.आर.यादव का लोक अभिनंदन और उन पर एकाग्र पुस्तक 'कर्मपथ का विमोचन दिनांक सितंबर को दोपहर बजे बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के होटल इंटरसिटी में आयोजित किया गया है। पुस्तक का संपादन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के अध्यक्ष संजय द्विवेदी ने किया है।
   
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह होंगें और अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक करेंगें। आयोजन में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री श्री चरणदास महंतछत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री रविंद्र चौबेछत्तीसगढ़ शासन में मंत्री श्री अमर अग्रवालविधायक धरमजीत सिंहमप्र लोकसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री विनयशंकर दुबेवरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री विजयदत्त श्रीधरपं. श्यामलाल चतुर्वेदी विशेष रूप से मौजूद रहेंगें। आयोजन के स्वागताध्यक्ष डा. कालीचरण यादव ने बताया कि लोकअभिनंदन समारोह में बिलासपुर के तमाम सामाजिक संगठन, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल होगें।

पुस्तक परिचय

    श्री बी.आर. यादव पर केंद्रित पुस्तक कर्मपथ में मप्र और छत्तीसगढ़ के अनेक प्रमुख राजनेताओंपत्रकारों एवं साहित्यकारों के लेख हैं। इस किताब के बहाने 1970 के बाद और छत्तीसगढ़ गठन के पूर्व की राजनीति और सामाजिक स्थितियों का आकलन किया गया है। श्री बीआर यादव के बहाने यह किताब सही मायने में एक विशेष समय की पड़ताल भी है।  पुस्तक में सर्वश्री मोतीलाल वोरा,दिग्विजय सिंह,कमलनाथबाबूलाल गौरडा. रमन सिंहचरणदास महंतबृजमोहन अग्रवालचंद्रशेखर साहूसत्यनारायण शर्माअमर अग्रवालअजय सिंह राहुलरधु ठाकुरमूलचंद खंडेलवालपं. श्यामलाल चतुर्वेदीस्व. नंदकुमार पटेलपद्मश्री विजयदत्त श्रीधररमेश वल्यानीगिरीश पंकज,अरूण पटेलउमेश त्रिवेदीबसंत कुमार तिवारीरमेश नैयरधरमलाल कौशिकधीरेंद्र कुमार सिंहप्रो. कमल दीक्षितस्वराज पुरीसतीश जायसवालआनंद मिश्राबजंरग केडिया,राधेश्याम शुक्लापरितोष चक्रवर्तीडा. सुशील त्रिवेदीहरीश केडियाबबन प्रसाद मिश्रडा. सुधीर सक्सेनाडा. सच्चिदानंद जोशी,आर.एल.एस.यादवचंद्रप्रकाश वाजपेयीबल्लू दुबेप्रवीण शुक्लारूद्र अवस्थीबेनीप्रसाद गुप्ताडा. कालीचरण यादवडा. रमेश अनुपमविनयशंकर दुबेउमाशंकर शुक्लमनोज कुमारडा.श्रीकांत सिंहडा.सोमनाथ यादवबुधराम यादव आदि के लेख शामिल हैं।

पुस्तक का नामः कर्मपथ 
मूल्यः 300 रूपए (सजिल्द), 150 रूपए( पेपरबैक)
प्रकाशकः मीडिया विमर्श,428-रोहित नगरफेज-1, भोपाल-39

                                                                                                                                         (संजय द्विवेदी)

No comments: